Sarkari Yojana 2023

Sarkari Yojana 2023 केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं की सूची

Sarkari Yojana 2023 :- दोस्तों, आपका हमारे इस आर्टिकल में स्वागत है | आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में सरकारी योजना 2023 से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे | आज हम आपको केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी अपने इस लेख के माध्यम से प्रदान करने जा रहे हैं। देश में हर साल केंद्र एवं राज्य सरकार आम जनता के हित में विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं लांच करती है। जिससे देश के नागरिकों का विकास हो और देश तरक्की की ओर आगे बढ़े।

अगर आप सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सरकारी योजना के बारे में जानना चाहते हैं | तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। क्योंकि हम आपको अपने एक लेख के माध्यम से वर्तमान समय में संचालित की जाने वाली कुछ पुरानी और कुछ नई महत्वकांक्षी Sarkari Yojana 2023 के बारे में बताने जा रहे हैं।

अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हम आपको क्विक लिंक्स प्रदान करेगे ताकि आप सभी आसानी से इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त कर सकें।

Read Also –Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana – सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन लाभ व पात्रता

Sarkari Yojana 2023

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा देश के किसानों,युवाओं, श्रमिकों,महिलाओं, बूढ़े नागरिकों एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती है। जिससे इन योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभांवित करके उनका सर्वांगीण विकास और उत्थान किया जा सके। सरकार द्वारा Sarkari Yojana 2023 के माध्यम से नागरिकों को आर्थिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं पेंशन तक की सुविधा मुहैया करवाई जाती है। यह सभी सुविधाएं योजना के तहत पात्र लोगो को निशुल्क दी जाती हैं।

सरकारी योजना 2023 की सबसे बड़ी खास बात यह है, कि लगभग सभी योजनाओं के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल गया है और वह घर बैठे ही संबंधित Sarkari Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं |

Important Link

Sarkari Yojana 2023 Overview

आर्टिकल का विषयSarkari Yojana 2023
शुरू की गईकेंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश की नागरिक
उद्देश्यनागरिकों का विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना
साल2023

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी‌ के द्वारा Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राजस्थान की 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। ताकि राज्य के चिरंजीवी परिवारों को डिजिटल सेवा से जोड़ा जा सके। इस योजना को शुरू करने की घोषणा मुख्यमंत्री जी के द्वारा बजट भाषण 2022-23 के दौरान की गई थी।

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन

केंद्र सरकार द्वारा सन् 2021 में ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन को असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों के लिए शुरू किया गया था। जिसके माध्यम से देश के 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले जैसे-मजदूरी,रेहड़ी पटरी एवं घरेलू कामगारों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। ताकि उन्हें उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान किया जा सके। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ई श्रम कार्ड पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

जिसके बाद उन्हें एक ई श्रम कार्ड  दिया जाएगा‌। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल के आधार पर काम मुहैया करवाया जाएगा। साथ ही सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित की जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ भी इस एक कार्ड के माध्यम से एक ही मंच पर प्रदान किया जाएगा।

PM kisan KYC Online 

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं, कि देश के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती हैं। लेकिन अब इस योजना के तहत ईकेवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। यानी जिन किसानों के द्वारा e-kYC की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा | उन्हें ही इस योजना के तहत आर्थिक सहायता की धनराशि प्रदान की जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा ईकेवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31st August 2023 निर्धारित है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना 2023

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana को 1 दिसंबर सन् 2018 में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था। योजना के तहत देश के 2 हेक्टेयर या इससे कम कृषि योग्य भूमि वाले किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष  2000-2000 की तीन समान किस्तों में किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। इस योजना के तहत देशभर के 12 करोड़ छोटे एवं सीमांत किसानों को शामिल किया गया है।

रेल कौशल विकास योजना 2023

इस योजना का 17 सितंबर सन् 2021 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर शुभारंभ किया गया था। इस योजना के तहत देश के लगभग 50,000 युवा एवं युवतियों को शिक्षा पूरी हो जाने के बाद निशुल्क उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ताकि वह एक बेहतर रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बने। बनारस रेल इंजन कारखाना का प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है, कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं को सक्षम बनाने में सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है या नहीं। रेल मंत्रालय द्वारा इस योजना का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है।

देश में विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से युवाओं को 100 घंटों का उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को एक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जा रहा है। जो उन्हें एक बेहतर रोजगार प्रदान कराने में मदद करेगा।

अग्निपथ योजना 2023

भारत के रक्षा मंत्री द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा पास युवाओं और महिलाओं के लिए अग्निपथ योजना को आरंभ किया | इस योजना के तहत भारतीय सेवा की तीन शाखाएं थल सेना, वायु सेना, नौसेना में बड़ी संख्या में युवाओं की भर्ती की जाएगी | भर्ती होने वाले युवाओं को अग्नि वीर के नाम से जाना जाएगा | अग्निपथ योजना के तहत अग्नि वीरों को केवल 4 साल की नौकरी के लिए भर्ती किया जाएगा | जिसमें उन्हें प्रति मन 30000 सैलरी और 44 लाख का बीमा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी देश के 17 से लेकर 21 वर्ष की आयु तक की हुआ | इस योजना के तहत अपना आवेदन करने पात्र हैं |

नरेगा जॉब कार्ड नई लिस्ट 2023

भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के तहत भारत के ग्रामीण इलाकों के गरीब परिवारों को ग्राम पंचायत स्तर पर साल में 100 दिनों का काम दिलवाया जाता है। जिसके लिए हर साल नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को जारी किया जाता है। अब सरकार द्वारा हाल ही में नरेगा जॉब कार्ड न्यू लिस्ट 2023 को भी जारी कर दिया गया है। जिन नागरिकों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा | उन्हें सन् 2022 में  इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। यह योजना देश के ग्रामीण इलाकों में बढ़ती हुए बेरोजगारी दर को देखते हुए शुरू की गई थी।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा 2 अक्टूबर सन् 2016 को Bihar Student Credit Card Yojana को बिहार में लागू किया गया था। इस योजना के तहत राज्य के गरीब एवं असहाय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध करवाया जाता है। यह योजना राज्य के गरीब एवं असहाय छात्रो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

जो इच्छुक छात्र इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास एवं श्रम संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र को 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन 2023

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 27 सितंबर 2021 को देश के सभी नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत नागरिकों को एक यूनिक आईडी कार्ड उपलब्ध करवाया  जाता है। इस कार्ड में  उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी होती है।

‌इस कार्ड की सबसे खास बात यह है, कि भारत के किसी भी राज्य में इसका उपयोग करके इलाज करवाया जा सकता है और आपको कोई जांच रिपोर्ट या पर्ची आदि ले जाने की भी जरूरत नहीं होगी। क्योंकि इस कार्ड में आपके स्वास्थ्य का पूरा ब्यौरा शामिल होगा और डॉक्टर आपकी आईडी से यह जान सकेगा कि आपको पहले कौन सी बीमारी रही है और आपने कहा क्या इलाज करवाया है।

ई-श्रम कार्ड पोर्टल 2023

जैसे कि आप सभी लोगों जानते हैं कि ई श्रम कार्ड योजना की शुरुआत देशभर के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले गरीब मजदूरों के लिए की गई थी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मजदूरों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। श्रम कार्ड पोर्टल 2023 पर रजिस्टर्ड हो जाने के बाद मजदूरों को एक ई श्रम कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है। जिसकी सहायता से वह अपने कौशल अनुसार रोजगार एवं विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर होता है।

Adhar Card Update 2023

देश के सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य है। आधार कार्ड में नागरिक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, लिंग, जन्मतिथि जैसी जानकारी शामिल होती है। अगर किसी कारण आपके आधार कार्ड में कोई त्रुटि है, तो आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर अपना Adhar Card Update 2023 कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने आधार कार्ड को अपने नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर ऑफलाइन माध्यम से भी अपडेट करवा सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें |

 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फैलोशिप प्रोग्राम 2023

यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने UP CM Fellowship Yojana 2023 को आरंभ किया है। इस योजना के तहत राज्य के 100 आकांक्षी विकासखंड ब्लॉक के लिए 100 युवाओं का चयन किया जाएगा। इस योजना का लाभ रिसर्च स्टूडेंट को प्राप्त होगा। रिसर्च स्टूडेंट की सहायता से हम इस योजना के तहत डेवलपमेंट का कार्य तेजी से कर सकेंगे। इसके अलावा युवा कई तरह के सुझाव प्रस्तुत करेंगे जैसे- सर्विस में हेल्प करेंगे, पढ़ाई में कई प्रकार के डाटा कलेक्शन में, निगरानी में एवं योजनाओं के संचालन में आने वाली चुनौतियों का निवारण भी प्रदान करेंगे।

इस योजना के तहत युवाओं को 1 साल के प्रोग्राम के लिए चयन किया जाएगा जिसके लिए उन्हें ₹30000 प्रतिमाह सैलरी,₹10000 प्रतिमाह टूर प्रोग्राम के लिए और ₹15000 लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान किए जाएंगे। राज्य के ग्रेजुएशन में 60% से अधिक अंक लाने वाले और कंप्यूटर एवं आईटी का ज्ञान प्राप्त युवा आवेदन करने के पात्र है। लेकिन आवेदक की आयु 40 वर्ष या इससे कम की होनी चाहिए

उत्तर प्रदेश श्रमिक भरण पोषण योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में अपने राज्य के मजदूरों के लिए उत्तर प्रदेश श्रमिक भरण पोषण योजना को लागू किया था। जिसके माध्यम से लॉकडाउन में मजदूरों के खाते में भरण पोषण करने के लिए ₹1000 की धनराशि हस्तांतरित की गई थी। अब इस योजना के माध्यम से राज्य के मजदूरों के बैंक खाते में भरण-पोषण करने के लिए 2000 की धनराशि 2 किस्तों में हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए 400 करोड रुपए का खर्च किया जाएगा।

हरियाणा मेरी फसल मेरा बयोरा 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने अपने राज्य के किसानों के हित में Haryana Meri Fasal Mera Byora Yojana 2023 का शुभारंभ किया है, राज्य के किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यैरा पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करना होता हैं। जिसके माध्यम से सरकार यह पता लगा सकती है, कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाला बीमा कवर, प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल मुआवजा आदि किसानों को तक पहुंच रहा है या नहीं।

राशन कार्ड लिस्ट 2023

भारत सरकार द्वारा देश के सभी धर्म एवं जाति के नागरिकों के लिए राशन कार्ड योजना की सुविधा को शुरू किया गया था।‌ इस योजना का संचालन देश की सभी राज्य सरकारों द्वारा खुद किया जाता है। राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को रियायती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। देश के जो भी नागरिक अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट 2023 में देखना चाहते हैं |

वह nfsa.gov.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस अधिकारिक वेबसाइट पर देश के सभी राज्यों के नागरिकों को राशन कार्ड देखने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती हैं, चाहे आप किसी भी राज्य से संबंध रखते हो। राशन कार्ड मुख्य तौर पर तीन प्रकार के होते हैं जो BPL,APL एवं AAY हैं।

सरकारी योजना राज्यवार सूची

  • असम 
  • अरुणाचल प्रदेश 
  • आंध्र प्रदेश
  •  बिहार 
  • दिल्ली
  •  हरियाणा 
  • मध्य प्रदेश 
  • पंजाब 
  • तमिलनाडु
  •  उत्तर प्रदेश 
  • उत्तराखंड 
  • झारखंड 
  • तेलंगाना
  •  छत्तीसगढ़
  • जम्मू एंड कश्मीर 
  • मणिपुर 
  • मेघालय
  •  मिजोरम
  •  नगालैंड 
  • त्रिपुरा 
  • गोवा 
  • हिमाचल प्रदेश 
  • कर्नाटक 
  • महाराष्ट्र
  •  पश्चिम बंगाल

 

Some Important Links 

Home Page Click here
Join Our Social MediaTelegram ||  Whatsapp

निष्कर्ष :- आज हमने आपको अपनी इस आर्टिकल में Sarkari Yojana 2023 से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की सरकारी योजना के तहत कौन-कौन से योजना हैं | उसकी पूरी जानकारी सरल से सरल और आसान से आसान भाषा में प्रदान की | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आए तो आप इसे अपने दोस्तों अपने फैमिली में जरूर से करें |

ध्यान दें :- ऐसे ही सरकारी नौकरियां या किसी भी प्रकार की सरकारी योजनाये , स्कालरशिप या लोन से जूरी सम्पूर्ण एवं शुद्ध जानकारी सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना न भूले | हम आप तक अपने इस Website(etcworld.in)के जरिये जानकारी सबसे पहले पहुचाते रहेंगे |

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है,तो इसे Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,

नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं,जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहले पहुंच सके|

Join Job And News Update

Website(etcworld.in)
 TelegramInstagram
YouTube Twitter
 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *